Breaking News

तेलंगणा राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव 15 जून को नागपुर में

▪️भारत राष्ट्र समिति के विदर्भ कार्यालय के उद्घाटन का मौका ▪️कार्यकर्ता सम्मेलन और पार्टी प्रवेश

नागपुर: भारत राष्ट्र समिति पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार हो रहा है। पूरे महाराष्ट्र राज्य में पार्टी का काम बड़े ज़ोरशोर से चल रहा है। विदर्भ में पार्टी का और विस्तार करने के लिए, भारत राष्ट्र समिति पार्टी, महाराष्ट्र राज्य में विदर्भ (BRS) के प्रथम पार्टी कार्यालय का उद्घाटन तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. के. चंद्रशेखर राव द्वारा 15 जून को नागपुर में निहित है।

इस मौके पर कार्यकर्ता सम्मेलन व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस दौरे के मद्देनजर नागपुर शहर में ”अब की बार किसान सरकार” का नारा गूंजने लगा है। इस बीच, चेन्नूर विधानसभा विधायक बलका सुमन ने आज कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

दि. 15 जून 2023 को दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री मा. के. चंद्रशेखर राव के नागपुर हवाई अड्डे पर आगमन के बाद उनकी अगवानी की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1.15 बजे भारत राष्ट्र समिति पार्टी, (बीआरएस) महाराष्ट्र कार्यालय का उद्घाटन प्लॉट नंबर 14, रामकृष्ण नगर, साईं मंदिर के पास, वर्धा रोड में किया जाएगा।

दोपहर 2 बजे रेशमबाग के कविवर्य सुरेश भट सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन में विदर्भ के विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री मा. के. चंद्रशेखर राव बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होंगे। भारत राष्ट्र समिति के पूर्व विदर्भ समन्वयक ज्ञानेश वाकुडकर ने इस कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

About Jwala Samachar

Chif Editor - Akshay Ramteke Mo. 9146988968 Email : jwalasamachar2019@gmail.com

Check Also

नागपूर विभाग पदवीधर मतदार संघाच्या निवडणुकीत काँग्रेसचे उमेदवार अभिजीत वंजारी विजयी

नागपूर, दि. 4 : नागपूर विभाग पदवीधर मतदार संघाच्या निवडणुकीत काँग्रेसचे अभिजीत वंजारी यांना आज …

जातीच्या नव्हे तर मानवतेच्या आणि विकासाच्या राजकारणाला प्राधान्य : ना. नितीन गडकरी

पूर्व विदर्भ पदवीधर मेळाव्यात फुंकले विजयाचे रणशिंग ,पदवीधरांसह सर्व नेत्यांनी दिला विजयाचा विश्वास नागपूर, ता. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Right Reserved