Breaking News

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन

गुवाहाटी :- असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष की आयु में आज सोमवार शाम निधन हो गया। गौहाटी मेडिकल कॉलेज में शाम करीब 5:34 बजे गोगोई का निधन हुआ। गोगोई के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

86 साल की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता की देखभाल नौ डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी। उनकी हालत काफी नाजुक थी और वह वेंटिलेटर पर थे। गोगोई के अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था। हालांकि उनके दिमाग को कुछ संकेत मिल रहे थे, आंखें चल रही थीं और पेसमेकर लगाए जाने के बाद उनका दिल काम कर रहा था। इसके अलावा गोगोई के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। गोगोई का रविवार को छह घंटे तक डायलिसिस हुआ था और यह दोबारा विषाक्त चीजों से भर गया था। उनकी ऐसी हालत नहीं थी कि डायलिसिस दोबारा किया जाए।

3 बार असम के CM रहे हैं गोगोई

असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 84 साल के गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। गोगोई 25 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और इसके अगले दिन उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 25 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

About Jwala Samachar

Chif Editor - Akshay Ramteke Mo. 9146988968 Email : jwalasamachar2019@gmail.com

Check Also

वाघाने गोठ्यातील चार जनावरे केली ठार

jwalasamachar. jwalasamachar jwalasamachar.jwalasamachar jwalasamachar.jwalasamachar jwalasamachar.jwalasamachar jwalasamachar.jwalasamachar   मासळ परीसरातील घटना जिल्हा प्रतिनिधी-सुनिल हिंगणकर  चिमूर :- …

स्थानिक गुन्हे शाखा चंद्रपूर ची धडक कारवाई ४६,९३,८०० रुपयाचा मुद्देमाल जप्त

jwalasamachar. jwalasamachar jwalasamachar.jwalasamachar jwalasamachar.jwalasamachar jwalasamachar.jwalasamachar jwalasamachar.jwalasamachar   पोलीस स्टेशन चिमूर हद्दीत अवैध देशी-विदेशी दारूची वाहतुक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Right Reserved