Breaking News

कांबले हत्याकांड में दो को उम्रकैद – एक नाबालिग को तीन साल की कैद

एक नाबालिग को तीन साल की कैद

विशेष प्रतिनिधी-नागपूर

नागपूर:-शहर के चर्चित कांबले परिवार हत्याकांड मामले में शुक्रवार को जिला व सत्र न्यायालय ने फैसला सुना दिया है। अदालत ने गणेश शाहू,  उसकी पत्नी गुड़िया शाहू और एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं नाबालिग को तीन साल की कैद सजा सुनाई गई है।न्यायाधीश एस.बी. गावंडे की कोर्ट ने यह सजा सुनाई।
गौरतलब रहे कि, फरियादी रविकांत कांबले की माता उषा बाई कांबले का गणेश शाहू और उसकी पत्नी गुड़िया शाहू से बिसी के पैसो को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते शाहू दम्पति ने अन्य नाबालिग के साथ मिलकर 17 फरवरी 2018 को उषाबाई और डेढ़ वर्ष की नाती राशि काम्बले की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने उनके शवों को एक बोरी में डालकर घर के पास ही स्थित एक नाले में डाल कर ठिकाने लगा दिया था।

अदालत के फैसले से संतुष्ट

वहीं अदालत के निर्णय पर फिर्यादी रविकांत कांबले ने संतोष जताया है। रविकांत ने कहा, “अदालत ने इस हत्याकांड पर जो निर्णय लिया है। उससे हम संतुष्ट है। जिस तरह से मेरे माँ और बेटी की हत्या की गई थी उसके लिए आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए थी। वहीं अदालत ने भी ऐसा ही आदेश दिया। इसी के साथ कांबले ने जांच के लिए नागपुर पुलिस का भी धन्यवाद किया है।

About Jwala Samachar

Chif Editor - Akshay Ramteke Mo. 9146988968 Email : jwalasamachar2019@gmail.com

Check Also

अतिवृष्टीमुळे राष्ट्रीय महामार्ग ३५३ ई वरती कोसळले जुने वृक्ष

जिवंत इलेक्ट्रीक विद्युत तारेमुळे अनेकजण बचावले चिमूर क्रांती बहुजन फाऊंडेशन आले तात्काळ मदतीस धावून जिल्हा …

जिव मुठीत घेऊन शालेय विद्याथर्यांना भरपाण्यातुन येण्या-जाण्याकरीता पुलावरून करावा लागतो प्रवास

जिल्हा प्रतिनिधी-सुनिल हिंगणकर चंद्रपूर:- चंद्रपूर जिल्हातील वरोरा तालुका येथील बोडखा मोकाशी येथील शालेय विद्याथर्यांना जिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Right Reserved