Breaking News

महिला अधिकारी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप मे RTO अधिकारी पर मामला दर्ज

विशेष प्रतिनिधी-नागपूर

नागपुर: महिला आरटीओ अधिकारी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने मामले में आरोपी अधिकारी रविंद्र भुयार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीताबर्डी पुलिस ने भुयार के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

ज्ञात हो कि, जनवरी महीने में नागपुर आरटीओ के अधिकारी रविंद्र भुयार पर उनके साथ काम करने वाली महिला ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। पीड़िता महिला कर्मचारी ने इसको कर परिवहन विभाग को शिकायत भेजी थी। अपनी शिकायत में महिला अधिकारी ने भुयार पर एक साल से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। महिला ने कहा कि, वो बेवजह उसे अपने कैबिन में बैठाकर रखते है. लज्जास्पद व्यंग करते है, शिकायतकर्ता महिला के अन्य पुरुषों संबंध होने की बात कहते हुए न केवल टिप्पणी करते है बल्कि उसकी कार्यक्षमता का प्रश्न उठाते है।

पीड़िता की शिकायत करने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया था। आननफानन में परिवहन विभाग ने आरोपों की जांच के लिए मामले को महिला शिकायत निवारण समिति के पास भेज दिया। कई महीने चले जांच के बाद सोमवार को भुयार के खिलाफ सीताबर्डी पुलिस ने एस्ट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामला दर्ज होने पर भुयार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

About Jwala Samachar

Chif Editor - Akshay Ramteke Mo. 9146988968 Email : jwalasamachar2019@gmail.com

Check Also

अंमली पदार्थ प्रतिबंधबाबत जिल्हाधिका-यांनी घेतला आढावा

जिल्हा प्रतिनिधी-सुनिल हिंगणकर चंद्रपूर, दि. 9 : अंमली पदार्थाच्या वापराला आळा घालण्यासाठी तसेच त्याची विक्री …

‘माझ मत माझा अधिकार’ 13 मे रोजी मतदान

लक्षात ठेवा मतदानाची वेळ सकाळी 7 ते सायंकाळी 6 पर्यंत बाकीची काम त्याच दिवशी करायला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Right Reserved