Breaking News

संदिप जोशी को रिकार्ड मतों से जिताये:- नितिन गडकरी

नागपुर :- पदवीधर चुनावो के मद्देनजर सभी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फड़नवीस,विधानपरिषद में विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर, पुर्व पालकमंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले, सुधीरभाऊ मुनगंटीवार पिछले 13 दिनों से पदवीधर मतदाताओ की रैलियों एवं बैठकें कर संदिप जोशी को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीताने के प्रयास में व्यस्त है!

निरंतर 25 वर्षो तक प्रतिनिधित्व करने वाले नागपुर के खासदार केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री ने गुरुवार शाम को वर्च्यूल रैल्ली के माध्यम से पूर्वी विदर्भ के खासदार आमदार,पधाधिकारी एव करीब 4 हजार कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वर्गिय गंगाधरराव फड़नवीस, वी ग देशपांडे, अनिल सोले एवं खुद उन्हें इससे विधानपरिषद में जाने का मौका मिला है! इस बार संदीप जोशी जैसा उत्सवर्धक व्यक्तिमत जो कि महापौर है 2 बार स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे है नगरसेवक बनकर उंन्होने उत्कृष्ट काम किये है! खासदार क्रीड़ा महोत्सव का काम उन्होने जोशी को जवाबदारी दी उन्होने बहोत ही सुंदर आयोजन किया इसके अंतर्गत जोशी ने 55 हजार खिलाड़ी, 17 दिन 28 खेल ऐसा अभूतपूर्व कार्यक्रम शहर के 100 से 105 मैदानों पर यशस्वी किया!उनमें संगठन कौशल्य है कार्यकर्ता बनकर काम करने की क्षमता भी है!गडक़री ने विश्वास दिलाते हुए कहा की नागपुर और विदर्भ के विकास के लिये विधानपरिषद पटल पर न्याय दिलाएंगे!

इस चुनाव में वैचारिक मतभेदों के बावजूद केवल भाजपा को हराने के लिये सभी एकत्रित हुए है!आने वाले समय मे हमारे ऊपर यह एक कसौटी है कि इन सभी को हरवाकर जीतना है!यह चुनाव अन्य विधानसभा चुनावो की तरह नही है इस चुनाव को जीतने के लिये मेन टू मेन और हार्ट टू हार्ट अपना सम्पर्क होना अति आवश्यक है!सभी ने 50 लोगो से व्यक्तिगत सम्पर्क कर फोन कर तथा चुनाव के दिन वे मतदान जरूर करे तथा सभी को बताए कि केवल संदिप जोशी के समक्ष केवल अंक में 1 लीखे शब्दो मे कुछ नही लिखे वरना मतदान इन्वलेइड हो जाता है!
इस कार्य की तरफ सभी कार्यकर्ता ने ध्यान देना जरूरी है!
चुनाव लड़ रहे है उनके नाम के समक्ष 1 नम्बर लिख कर प्रचंड वोटो से जिताये!इसके पूर्व जितने भी लोगो ने पदविधरो का प्रतिनिधित्व किया है सभी ने पदविधरो की समस्याओं का का हल कर न्याय देने का पूरा प्रयास किया है!

संदिप जोशी जी के पिता दिवाकर जोशी शिक्षक आमदार थे उन्होने बहोत अच्छे काम किये थे उनको लोग आज भी याद करते है उनकी पुण्याई ही संदिप जोशी के साथ है!इसके पूर्व उम्मीदवार संदिप जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि 12 तारीख को फार्म भरने के बाद सभी जिल्हो मे उन्होने मतदाताओं से प्रत्यक्ष भेंट की है! हर जगह उन्हें जबरदस्त प्रतिसाद मिला क्योंकि पिछले58 वर्षों से यह बाल्य किला रहा है !मोतिराम लहाने, रामजीवन चौधरी, नीतिनजी गडक़री,अनिल सोले जी जैसे लोगो ने ।100 प्रतिशत न्याय दिया है उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इस बार सन्धि दी गई इस सन्धि को सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी के पास कायम रखे!चुनाव प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि यंह लड़ाई अब भारतीय जनता पार्टि और महाराष्ट्र सरकार के बीच बन गयी क्योंकि पिछले11 महीनों से राज्य सरकार ने जिस प्रकार विदर्भ की जनता पर अन्याय किया है उसे जवाब देने के इस चुनाव भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संदिप जोशी को जीताना जरुरी है.

1 कार्यकर्ता20 मतदार की योजना को सही ढंग से क्रियान्वित करने का आवाहन कार्यकर्ताओ से किया!तथा 29 नवंबर को सुरेश भट्ट सभाग्रह में पूर्वी विदर्भ के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन में उपस्थित रहने का आवाहन किया!इस बैठक में भाजपा के अनेक प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे!

About Jwala Samachar

Chif Editor - Akshay Ramteke Mo. 9146988968 Email : jwalasamachar2019@gmail.com

Check Also

नागपूरहून पुण्याला जाणाऱ्या बसचा समृद्धी महामार्गावर भिषण अपघात, २५ प्रवाशांचा मृत्यू

नागपूर / बुलढाणा :- समृद्धी महामार्गावरुन नागपूरहून पुण्याला जाणारी बसचा बुलढाणा जिल्ह्यातील सिंदखेडराजाजवळ पिंपळखुटा गावाजवळ …

राज्यपाल रमेश बैस यांचे नागपूर विमानतळावर स्वागत 

नागपूर दि.२३ : महाराष्ट्राचे राज्यपाल रमेश बैस यांचे नागपूर विमानतळावर शुक्रवारी रात्री साडेआठ वाजता आगमन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Right Reserved